
– वंदेमातरम् केवल एक शब्द या नारा नहीं, यह देश की आत्मा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक : योगी तेजपाल सिंह
TodayBhaskar
Faridabad । विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में आज नोएडा स्थित अट्टा पीर चौराहे का नाम बदलकर वंदेमातरम् चौक किए जाने की मांग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर इस मांग का समर्थन किया।
ज्ञापन सौंपने के पश्चात योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि वंदेमातरम् केवल एक शब्द या नारा नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोडऩे के लिए इस प्रकार के प्रतीकों का सार्वजनिक स्थलों पर होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि अट्टा पीर चौराहा नोएडा का एक प्रमुख और व्यस्त स्थान है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान का नाम वंदेमातरम् चौक किए जाने से न केवल राष्ट्रीय भावना को बल मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी और आशा जताई कि जिला प्रशासन इस जनभावना को समझते हुए जल्द ही इस दिशा में उचित निर्णय लेगा। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और एकजुटता का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला।
योगी तेजपाल सिंह ने अंत में कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ सदैव राष्ट्रहित और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और जनभावनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस विषय को लेकर समाज में व्यापक समर्थन और गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
फोटो संग्लन है: नोएडा जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह व संघ के कार्यकर्ता।
#yogitejpalsingh #noida #vishwa hindu mahasangh,


