छात्र राजनीति से सुप्रीम कोर्ट तक : विकास वर्मा

छात्र राजनीति से सुप्रीम कोर्ट तक : विकास वर्मा
vikas verma advocate
विकास वर्मा एडवोकेट

-एडवोकेट विकास वर्मा ने प्रोफेशन, समाज और कानून सहित राजनीति पर टुडे भास्कर से साझा किए विचार
यशवी गोयल
फरीदाबाद। छात्र राजनिति से अपने सामाजिक चिंतन की शुरूआत करने वाले एडवोकेट विकास वर्मा आज की राजनीति में भी खासा मुकाम हासिल कर चुके हैं।सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे विकास राजीव गांधी स्टडी सर्कल के अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के नेता भी हैं। जिसके चलते उनकी एक बड़ी सामाजिक पहवान है।
विकास वर्मा कालेज के दिनों में एनएसयूआई में रहकर छात्रों की समस्याओं के मुद्दे उठाया करते थे। तभी से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और आज प्रदेश स्तर पर लोगों की समस्याओं के मुद्दे उठाते हैं। विकास ने बताया कि उन्होंने 2008 में एल.एल.बी. की शिक्षा लेने के बाद लीगल प्रेक्टिस शुरू की। इन दिनों वह सुप्रीम कोर्ट में बैठते हैं। वकील बनकर आज तक हजारों लोगों को न्याय दिलाने वाले वर्मा को वकालत की प्रेरणा अपने चाचा आर.पी. वर्मा से मिली। वर्ष 2010 में कुरूक्षेत्र से एल.एल.एम. की पढ़ाई की।
यह विकास वर्मा ही थे जिन्होंने पत्रकार जोगेन्द्र सिंह की मृत्यु के पश्चात कोर्ट में मीड़िया की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई थी कि जो मीड़िया इस समाज की खबरों को कोने-कोने तक पहुंचाना का काम करता है। उन मीड़िया कर्मियों को आर्थिक व समाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए, जिस पर कोर्ट विचार कर रहा है। वह बताते हैं कि यदि भविष्य में इसके कोई सकारात्मक रिजल्ट आते है। तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी। विकास बताते हैं कि वह लन्दन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हरियाणा का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। वह पंजाब एण्ड हरियाणा बार काउंसिल में एड़वाईजरी कमेटी के मेम्बर भी हैं।
अपने सामाजिक सरोकारों को सहेजने वाले विकास वर्मा ने तिगांव से मंझावली जाने वाले पुल बनाने की मांग उठाई जिसे 28 करोड़ रूपए मिले। यह पुल आज हजारों को लाभ देता है। वर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस ने हरियाणा में बहुत काम करवाए हैं और आज बीजेपी उन्हीं कामों का उद्घाटन कर अपने काम बता रही है।
उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन, सिक्स लेन प्रोजक्ट सब कांग्रेस सरकार की देन हैं। फिर बीजेपी अभी क्या कर रही है। कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने के सवाल पर विकास वर्मा कहते हैं कि हरियाणा में यदि आज चुनाव हो जाएं तो फिर से कांग्रेस सत्ता में होगी।
वह कहते हैं कि युवा भारत का भविष्य हैं, इसलिए युवाओं को हर कदम समझदारी और सूझबूझ के साथ रखना चाहिए। उन्हें समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। तभी हमारा देश महान होगा और हम दुनिया में फिर बुलंदी के शिखर पर होंगे।

LEAVE A REPLY