छात्रा पर फैंका ऐसिड

छात्रा पर फैंका ऐसिड
acid attack
demo photo

– एनआईटी-3 स्थित एक कॉलेज में एमबीए कर रही है छात्रा
todaybhaskar.com
faridabad| फरीदाबाद स्थित आदर्श कॉलोनी में रह रही 22 वर्षीय एक छात्रा पर सुबह के समय तेजाब फेकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय छात्रा अपने घर में अकेली सो रही थी। घटना में वह मामूली रूप से झुलसी है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए नजदीक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस शिकातय मिलने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ स्थित आदर्श कॉलोनी में रहती है। वह एनआईटी-3 स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह अपने घर में अकेली सो रही थी। माता-पिता सैर करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उसकी 2 बहने दूसरे कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसे आभास हुआ कि उसके उपर किसी ने पानी फेका है। इससे वह अपने चेहरे पर जलन महसूस कर रही थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपनी बहनों को दी। बहनों ने घर के बाहर जाकर देखा तो बाहर कोई नहीं थी। फौरन वह अपने माता-पिता को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीक स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस की मानें तो पीडि़ता के चेहरे और आंख के पास तेजाब की छीटें पड़ी है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीडि़ता लव एंगल से कर रही है इंकार
पुलिस की मानें तो प्राथमिक पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि उसका कॉलेज से लेकर कहीं किसी प्रकार का लव अफेयर नहीं है। ना ही किसी से उसका झगड़ा हुआ है। ऐसे में उसपर तेजाब कौन और क्यों फेका, यह एक सवाल बनता जा रहा है। पुलिस की मानें तो फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY