कान्हा के जन्म के लिए सजा श्री सिद्धदाता आश्रम

कान्हा के जन्म के लिए सजा श्री सिद्धदाता आश्रम
laxminarayan divyadham
सूरजकुंड रोड पर रोशनी में नहाया श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम।

जोरदार प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधेगा समां
todaybhaskar.com
faridabad।इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम रोशनी में नहाया हुआ नजर आएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कान्हा के जन्म की गवाह बनेंगी। इस अवसर पर देश विदेश के हजारों भक्तों के भागीदारी करने का अनुमान है।
श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि इस बार आश्रम की ओर से मंदिर परिसर और बाहर प्रांगण समेत आने जाने के रास्तों पर भी प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी यहां आने वाले भक्तों के लिए रखी गई हैं। यहां बनने वाली कान्हा की झांकियां भी लोगों को लुभाएंगी। इस अवसर पर वैदिक विधियों के साथ कान्हा का स्वागत किया जाएगा। उनका अभिषेक होगा जिसके बाद सभी को प्रसाद एवं भोजन प्रसाद प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलेगा, जिसके लिए प्रशासनिक सहयोग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भगवान कान्हा के रूप में इस धरती पर हमारे कष्टों को हरने के लिए आए। आज भी अनेक रूपों में वह हमारे कष्टों को हरते हैं, लेकिन हमें धैर्य रखना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे देवकी और वसुदेव ने धैर्य रखा।

LEAVE A REPLY