अब गंजे भी लगा सकेंगे चमेली का तेल

अब गंजे भी लगा सकेंगे चमेली का तेल
dr satya kumar saraswat
डाक्टर डॉ सत्य कुमार सारस्वत

-दुबई रिटर्न डाक्टर डॉ सत्य कुमार सारस्वत जगा रहे गंजों में उम्मीद
-बेल्डनेस की समस्या का एशियन अस्पताल में दे रहे आधुनिक समाधान
यशवी गोयल
todaybhaskar.com
faridabad। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए बेल्डनेस (गंजापन)अब कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। दुबई में वर्षो प्रेक्टिस करने के बाद डाक्टर सत्य कुमार सारस्वत ने खूब नाम कमाया और अवार्ड जीते। अब उनके हुनर का लाभ दिल्ली एनसीआर भी उठाएगा। प्रस्तुत है टुडे भास्कर के उनसे साझा किए विचारों के आधार पर यह लेख।
हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ सत्य कुमार सारस्वत ने टुडे भास्कर को बताया कि वह बचपन से ही डाक्टर बनना चाहते थे और उनके सपनों को कामयाबी भी मिली। जिसके बाद वह एम.सी.एच. प्लास्टिक सर्जरी की डिग्री प्राप्त करने के बाद दुबई चले गए और वहां कई सफल सर्जरी की। अब वह सेक्टर नौ स्थित एशियन हास्पिटल के स्पेशल कास्मेटिक क्लिनिक में गंजों के सिर पर बाल उगाने में मदद कर रहे हैं वहीं जिनके बाल झड़ते हैं उन्हें भी आधुनिक तकनीक का लाभ दे रहे हैं। डॉ सत्य ने बताया कि वह आगरा के रहने वाले हैं और उन्होंने अब तक 1000 से भी ज्यादा सफल कास्मेटिक सर्जरी की है। उनको 2007 में डी.एन.बी. गोल्ड मेडल से हेल्थ मिनिस्टर ने सम्मानित किया था।
डॉ सत्य कुमार ने चेतावनी दी कि बालों को झड़ने से रोकना है तो सबसे पहले तो व्यक्ति को चिंता मुक्त रहना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियां, फल-फ्रूट, दूध का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शराब सेहत के लिए जहर जसी है जिसका सेवन न ही करना अच्छा है।
हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में डॉ सत्या ने बताया कि जैसा कि आज कल लोगों में बाल झड़ने की समस्या बहुत है और कई बार तो यह समस्या जी का जंजाल बन जाती है। व्यक्ति अपने लुक को लेकर काफी परेशान रहने लगता है। ऐसे लोगों की परेशानियों को समाधान सिर्फ हेयर ट्रांसप्लांट ही है। उन्होंने बताया कि पहले मरीज की काउंसलिंग की जाती है। यदि उसे ट्रांसप्लांट की जरूरत है तो ही आगे की प्रक्रिया शुरू होती है। उन्होंने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को 15 दिन तक दवाईयां दी जाती है। जिससे बालों की जड़ों को मजबूती मिल सके।

डॉ सत्य कुमार सारस्वत के बारे में :
पूरा नाम- डॉ सत्य कुमार सारस्वत
जन्म- पांच अगस्त 1974 को आगरा में
डिग्री- एम.सी.एच. प्लास्टिक सर्जरी
अवार्ड- डी.एन.बी. गोल्ड़ मेडल
कार्यरत- एशियन हास्पीटल
स्पेशलिस्ट- हेयर ट्रांसप्लांट

LEAVE A REPLY