आरएसएस का शस्त्र पूजन के बाद पथ संचालन

आरएसएस का शस्त्र पूजन के बाद पथ संचालन
rss
बल्लभगढ़ में पथ संचालन करते आरएसएस के स्वयंसेवकों का स्वागत करते लोग।

Todaybhaskar.com

Faridabad। अधर्म पर धर्म की, अंधकार पर प्रकाश की और अनाचार पर सदाचार की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन कर पथ संचलन का आयोजन किया गया। बल्लबगढ़ में सेक्टर तीन स्थित गुरुनानक पार्क में ध्वजारोहण के बाद शस्त्र पूजन किया गया और उसके बाद वहां से पथ संचालन किया।

यह पथ संचलन गुरुनानक पार्क से प्रारम्भ होकर टैगोर स्कूल, अग्रवाल स्कूल, पुलिस चौकी, राज नर्सिंग होम, मदर डेयरी, नाहर सिंह पैलेस व जाट भवन से होते हुए वापस गुरुनानक पार्क में ही संपन्न हुआ। संघ के स्वयंसेवक नए गणवेष में थे। संचलन में भाग ले रहे स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा करने वालों में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही ।

विजयादशमी पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस भी है। 1925 में विजयादशमी के दिन ही नागपुर में डा केशवराव बलिराम हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गयी थी। इस अवसर पर फरीदाबाद विभाग संघचालक जमुना प्रसाद, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के प्रिंसिपल डा. कृष्ण कान्त गुप्ता, संघ के हरियाणा प्रांत कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख विमल कुमार, संघ के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, डा अरविन्द सूद, जयकिशन, त्रिलोक, डा चंद्रशेखर, राजेंद्र जैन, राकेश त्यागी, संतोष, विनोद मंगला, राजेश माहेश्वरी, संजय अरोड़ा, सुनील मिश्र, माधव, राजेंद्र गोयल, जयपाल सिंह, डा उमेश आदि मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY