कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
baljeet kaushik faridabad

todaybhaskar.com
faridabad| कांग्रेस पार्टी शाषित राज्यों में भाजपा और केन्द्र सरकार द्वारा लोकतन्त्र को दबाने की नीतियों के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज यहां मथुरा रोड स्थित बाटा चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सीमा जैन, प्रदेश सचिव सुनीता फागना व रंधावा फागना आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में लोकतन्त्र की हत्या करने पर उतारू हो रही हैं। केन्द्र सरकार राज्यो में जहां जहां कांग्रेस की सरकार हैं उन राज्यो में राष्ट्रपति शासन लगवा कर लोगो की भावनाओं और लोकतन्त्र का मजाक बनाया जा रहा हैं। श्री कौशिक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। जनता भी आज भाजपा को वोट देकर ठगा सा महसूस कर रही हैं। पूरे देश में स्वर्णकारो ने हडताल कर रखी है लेकिन भाजपा सरकार पर कोई जँू तक नही रेंग रही है। स्वर्णकारो का बर्बाद करने की नीयत से भाजपा सरकार उन पर इंस्पेक्टरी राज लागू करना चाहती है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना तथा कांग्रेस शाषित प्रदेशो में सरकार गिराने की अनैतिक कोशिश करना लोकतन्त्र की हत्या करना हैं और इसी का परिणाम हैं कि आज लोगो का भाजपा के नेतृत्व से विश्वास उठ चुका हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सीमा जैन व सचिव सुनीता फागना ने सयुंक्त रूप से कहा कि भाजपा पूरे देश में निरकुंश शासन लागू करना चाहती हैं, आज प्रदेश में हर वर्ग परेशान हो चुका हैं, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा हैं, व्यापारियों के व्यापार ठप्प हो चुके है, आम गरीब आदमी मंहगाई से त्रस्त हो चुका हैं। पूरे देश मे अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। अब समय आ गया हैं भाजपा की जनविरोधी नीति का विरोध लोग सडकों पर आकर करें ताकि उनके कानो तक इसकी आवाज पंहुच सके।
इस अवसर पर सरला भामोत्रा, हरीलाल गुप्ता, कल्पना गोयल, मालवती पांचाल, कस्तुरी देवी, मुक्खो देवी, हीरावती, हंसो देवी, लच्छोदेवी, अनवर जंहा, अन्जू, गुड्डी, रामसुमेश, वी.के. ठाकुर, दीपू, राजू बैनीवाल, दयाराम, सोनू, दयाचंद, सतीश, नीरज, हरकेश, कांजीराम, मिथलेश कुमार, अनिल कश्यप, राजेश कश्यप, आनन्दी मंडल, सन्नी कुमार, ममता सिंह, प्रतिभा राय, आशा, अरविन्द्र भगत, फन्टूस एवं छोटू आदि सेंकडो लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY