निगम चुनावों की तैयारियों में जुट जाये कार्यकर्ता : जेलदार

निगम चुनावों की तैयारियों में जुट जाये कार्यकर्ता : जेलदार
pradeep zaildar
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप जेलदार का स्वागत करते हुए कॉंग्रेसी नेता

todaybhaskar.com
faridabad| जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं नगर निगम चुनावों में पार्टी की भूमिका को लेकर आज जिला प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप जेलदार की अध्यक्षता में मैगपाई टूरिस्ट कंपलैक्स में  पार्टी नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, राज कुमार तेवतिया, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेन्द्र शर्मा, राधा नरूला, राजेन्द्र शर्मा, विकास चौधरी, किरण गोदारा, सतबीर डागर मौजूद थे।  इस अवसर पर श्री जेलदार ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का डेढ साल का कार्यकाल आम जनता के लिए दुखदायी साबित हुआ है। लोग त्राहि-त्राहि कर पुन: कांग्रेस शासन को याद करने लगे हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह आम जनता की दुख तकलीफों की आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलवाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां भ्रष्टाचार समाप्त करने के  दावे किए जा रहे थे, आज उसके उल्ट भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पहुंंच गया है। भाजपा सरकार में आम आदमी तो क्या भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली, उससे स्पष्ट हो गया है आज प्रदेश में अनुभवहीन सरकार चल रही है। इस सरकार की ना तो कोई नीति है और ना ही नीयत। प्रशासन एवं अधिकारी सरकार पर हावी हैं। कुल मिलाकर यह सरकार प्रदेश की जनता पर बोझ बनकर रह गई है। श्री जेलदार ने कार्यकर्ता एवं पार्टी नेताओं से नगर निगम फरीदाबाद के चुनावों की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला प्रभारी श्री जेलदार के समक्ष मांग की कि नगर निगम चुनाव पार्टी के निशान पर होने चाहिएं। श्री जेलदार ने सभी को आश्वासन दिया कि वह उनकी भावनाओं को पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। उन्हें पूर्ण भरोसा है कि इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर ललित भडाना, बल्लभगढ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गोदारा,निवर्तमान पार्षद रोहित सिंगला, बलजीत कौशिक, दिनेश चंदीला, मोहममद बिलाल, ज्ञानचंद आहूजा, गजेन्द्र सिेंह, रेनू चौहान, शालनी मेहता, सीमा जैन, एस.एल.शर्मा, पूनम प्रधान सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY