पीस और पैशन का गवाह बनेगा इंटरनेशनल कांफ्रेंस

पीस और पैशन का गवाह बनेगा इंटरनेशनल कांफ्रेंस
dav college
कांफ्रेंस को संवोधित करते हुए डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रिंसिपल सतीश आहूजा

todaybhaskar.com
faridabad| डीएवी शताब्दी कॉलेज में शनिवार व रविवार को देश दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट का जमावड़ा लगेगा। आंतरिक शांति पर एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे। शुक्रवार को इसकी तैयािरयों को मूर्तरूप दिया गया।
डॉ. सतीश आहूजा कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज के दौर में खुद के साथ दूसरों को शांति मिली। यह प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए खुद के अंदर की आंतरिक शक्ति मजबूत हो। इसका प्रयास होना चाहिए। हर धर्म में शांति पर विशेष फोकस किया गया है। जीवन में शांति है तो सबकुछ आसान हो जाता है। इंटरनेशनल कांफ्रेंस में दिग्गज इस बिंदु पर अपना विचार रखेंगे। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न फील्ड के एक्सपर्ट आए रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस का मकसद पीस और पैशन के सामंजस्य को बेहतर बनाना है। इन दोनों को ध्यान में रखकर एकाग्रचित होकर कार्य किया जाए तो सफलता सुनिश्चित होती है। शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ इंटरनेशनल कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। रविवार तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में विभिन्न देशों से आए एक्सपर्ट भी अपनी राय रखेंगे। इसके माध्यम से आंतरिक शक्ति को मजबूत बनाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। आन द स्पॉट अपने अंदर आंतरिक शांति के कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में बताया जाएगा। एक्सपर्ट की टीम कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रही है। इसमें नीदरलैंड, यूएसए, यूके सहित अन्य देशों से एक्सपर्ट आ रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से भी डेलीगेट को बुलाया गया है। कांफ्रेंस के लिए 150 से अधिक पेपर आ चुके हैं। इसमें से 52 पेपर को शॉट लिस्ट किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीति आहूजा ने बताया कि तैयारियों को मूर्तरूप दे दिया गया है। टॉपिक ‘पावर इन इनर पीस’ है। इस पर एक्सपर्ट अपना विचार रखेंगे। कांफ्रेंस को 4 सत्रों में बांटा गया है। हर सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला सीखाई जाएगी। डॉ. एस सी मनचंदा, डॉ. सतीश आहूजा, बी के शिवानी दीदी, प्रोफेसर डा. एस. विश्वानथन, एयर मार्शल पी एस बांगू, डॉ. बी के चंद्रशेखर, डॉ. डी एन शर्मा, डॉ. सुनीति आहूजा, हिमालयन योगी जी, गोविंद महेश्वरी, डॉ. विनय पाठक, डॉ. वंदना पाठक, डॉ. ए एम मूर्थी, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. आतिकोर्न वतना, डॉ. करमल राम प्रसाद, डॉ. हेमफ्री रामप्रसाद, डॉ. विष्णु बंधु, डॉ. बी वी वी स्त्रे भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर एजुकेशन हरियाणा के सहयोग से इंग्लिश व कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY