प. दीनदयाल उपाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन 

 प. दीनदयाल उपाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन 
umesh bhati bjp,

todaybhaskar.com
faridabad| भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक प. दीनदयाल उपाध्यक्ष जी के जन्मशताब्दी के अवसर पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी कु.उमेश भाटी के सराय स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. आर.एन.सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव द्वारा की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत प. दीनदयाल उपाध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जविलत करके किया गया।
इस अवसर पर डा.आर.एन.सिंह ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्यक्ष जी भाजपा की जननी के रूप में जाने जाते है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का गठन एक परिवार के रूप में किया था और आज वह परिवार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बदौलत एक विशाल रूप धारण कर चुका है जिसे आगे बढ़ाने में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कु. उमेश भाटी, पार्षद दल के नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, मुकेश शर्मा, मीना पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय जी को सदैव यह देश याद रखेगा। उन्होंने भाजपा की नींव रखते समय एक ही बात उस वक्त कही थी कि यह नींव मजबूत तभी होगी जब हम देश व प्रदेश की जनता के साथ सुख दुख के साथी बनेंगे और भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा ही किया। आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार का बनना इसीलिए संभव हुआ है कि भाजपा ने जनता को अपना परिवार समझा है और आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मेादी सहित राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व देश व प्रदेश की जनता के सुख दुख में पूरी भागीदारी निभा रही है।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार जताया।
इस अवसर पर डा. आर.एन.सिंह, मीना पाण्डेय,ओमप्रकाश रक्षवाल, उमेश भाटी, विरेन्द्र यादव, विनोद गुप्ता, गोस्वामी, राहुल यादव, आलोक, पवन चोपडा, राजेन्द्र यादव, बूजेश शर्मा, लोकेश, हरीश बैंसला, शालीन, मंगला, तिवारी, भुवनेश, प्रियंका, ममता श्रीवास्तव, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY