अल्लीपुर घरौंड़ा में चलाया बूथ महा जनसम्पर्क अभियान

अल्लीपुर घरौंड़ा में चलाया बूथ महा जनसम्पर्क अभियान
rajesh nagar,

todaybhaskar.com
फरीदाबाद। प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज गांव अल्लीपुर घरौंड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ महा जनसम्पर्क चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को केन्द्र व रा’य सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं व अब तक के विकास कार्यो के बारे मेें घर-घर जाकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास कर रही है।
राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन वर्ष का दौर महापरिवर्तन का दौर रहा है इसमें गरीब लोगों के उत्थान के लिए योजना तैयार की गई है। अब कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाते हुए इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये। श्री नागर ने बताया हुआ कहा कि घर-घर पहुंचते हुए मोदी सरकार के तीन सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये तथा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घर-घर भाजपा के अभियान के तहत विचारधारा से जुडऩे वाले नागरिकों को आवास पर स्टीकर चस्पाये। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा दिन दुगनी-रात चौगन्नी तरक्की कर रहा है। फरीदाबाद में केन्द्रीय रा’य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में विकास की बुलंदियां छू रहा है।
इस मौके पर प्रकाश सरपंच, रतनपाल सरपंच, सतपाल वकील, वीर सिंह भड़ाना, किशनलाल, अशोक सरपंच रायपुर कलां, बेगराज भड़ाना, किरण भड़ाना, मांगेराम महाश्य, रामपाल, बाली गुर्जर, मेहरचंद तालान, धर्मवीर, जोगेन्द्र, संजय बघेल, सुरेश नागर, निसार खान, किशन ठाकुर, योगेश यादव, संजय यादव, संदीप यादव, विजय ठाकुर, धर्मपाल यादव, भजनलाल, सुरेश कुमार सहित गांव के अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY