कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला
ashok tanwar

Todaybhaskar.com

faridabad। दिल्ली में किसान सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर पर हुए हमले के मामले को लेकर कांग्रेसियों में दिनोंदिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोष स्वरूप बादशाह खान चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सरदार निरंजन सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, रोहताश जाजरू, सुरेंद्र सरपंच, आनंद स्वरूप, चौकराम मेम्बर, राजेश अहलावत, वकील बिजेंद्र सिंह, बिजेंद्र कबीरा, रामपाल जांगडा, जितेंद्र मोहना, रघुवीर प्रधान, संतराम मोहना ने एक स्वर में डा. अशोक तंवर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डा. तंवर पर हमला करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इस घटना से जहां प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है वहीं संगठन की एकजुटता भी प्रभावित हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गुंडों की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें नेताओं की जरूरत है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संलिप्ता जाहिर हो चुकी है, इसलिए उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर कर देना चाहिए, अन्यथा हरियाणा सहित पूरे देश का दलित समाज कांग्रेस छोड़ो आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि डा. अशोक तंवर हरियाणा नहीं अपितु पूरे हिन्दुस्तान के नेता है और उनके साथ हुई इस ज्यादती को दलित समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस मामले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नहीं किया तो वह सडक़ से लेकर संसद तक आंदोलन करने से कतई गुरेज नहीं करेंगे।

 

LEAVE A REPLY