खाना-पीना, मोबाईल और सिनेमा हुए महंगे

खाना-पीना, मोबाईल और सिनेमा हुए महंगे
aam budget 2016
वित्त मंत्री अरुण जेटली

todaybhaskarc.om
new delhi| मोदी सरकार का तीसरा बजट लोकसभा में पेश किया जा चुका है। इस बजट में जहां गरीबों और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किए हैं। हालांकि मध्यम वर्ग को जोर का झटका जरूर लगा है।
जहां एक ओर आम बजट 2016-17 में वित्त मंत्री ने आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि टैक्स स्लैब कुछ बदलाव इस बजट में होगा। इसके साथ-साथ अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। यानी सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी पहुंच गया है। सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है।
सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर होगा। सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी। हवाई यात्रा महंगी होगी, साथ ही रेल टिकट भी महंगा होगा। केबल और सिनेमा देखना भी महंगा हो जाएगा। बीमा पॉलिसी महंगी हुई। मोबाइल बिल और होटल का खाना भी महंगा होगा। जिम जाना भी महंगा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY