बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ा रहे ब्रह्माकुमारी

बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ा रहे ब्रह्माकुमारी
brhmakumaris amarnath mela
ब्रह्माकुमारीज के अमरनाथ दर्शन मेला में दुखमय समाज से सुखमय समाज में परिवर्तन को दर्शाती झांकी।

todaybhaskar.com
faridabad| यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एनआईटी दशहरा मैदान में आयोजित अमरनाथ दर्शन आध्यात्मिक मेला लोगों के सहज आकर्षण का केंद्र बन रहा है। मेले में रोज हजारों लोग पहुंचकर अपने इहलोक और परलोक संवारने में जुटे हैं। यहां पर विभिन्न झांकियों एवं राजयोग प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को बुराई त्याग अच्छाई को साधने की राह दिखाई जा रही है।
एनआईटी का दशहरा मैदान वास्तव में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक बनकर उभर रहा है। यहां पर रावण के पुतले जलने में अभी दिन शेष हैं लेकिन ब्रह्माकुमारीज का मेला यहां पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने में सफल साबित हो रहा है। यहां पर विभिन्न प्रकार की झांकियों एवं अन्य प्रकार से लोगों को बुराई त्यागने की शिक्षा दी जा रही है जिसे लोग सराह भी रहे हैं। यहां पर झांकियों के माध्यम से बताया गया है कि केवल अपने ही अपने बारे में सोचने और करने वाले के परिवार में शांति नहीं रहती है। वहीं परिवार की चिंता न करने वाली स्त्री के परिवार में संस्कार गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों का परिवार दुखमय एवं बुराई का प्रतीक हो जाता है। लेकिन जो लोग राजयोग में आते हैं वह संस्कारवान और चरित्रवान बनने के साथ साथ यह भी जानते हैं कि समाज और परिवार में उनका क्या योगदान होना चाहिए। इस प्रकार राजयोगी का परिवार सुखमय और सच्चा परिवार बनता है।
अमरनाथ दर्शन आध्यात्मिक मेले में बर्फ की सफेदी दिखाती निर्मल सफेद पहाडिय़ां और सफेद वस्त्रों में ब्रह्माकुमारीज से ज्ञान प्राप्त करने के लिए यहां रोज हजारों की संख्या पहुंच रही है। जिससे यहां देर रात तक रौनक बनी रहती है। ये मेला पांच अक्टूबर तक चलेगा।

LEAVE A REPLY