भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें कांग्रेसी कार्यकर्ता : दीपेंद्र हुड्डा

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें कांग्रेसी कार्यकर्ता : दीपेंद्र हुड्डा
lakhan singla
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का मुंह मीठा कराते लखन सिंगला व अन्य।

-लखन सिंगला ने समर्थकों सहित दी दीपेंद्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई
todaybhaskar.com
faridabad। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों एवं फरीदाबाद टीम दीपेंद्र के साथ उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ ‘चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद’ ‘दीपेंद्र हुड्डा’ जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह हुडडा ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में ही भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा लोगों के समक्ष उजागर हो चुका है, आज प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपति व आम आदमी सभी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुके है और इस सरकार से मुक्ति पाना चाहते है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा पार्टी ने जनता से जो 154 वायदे किए थे, सत्ता प्राप्त करने के उपरांत एक भी वायदे पर सरकार खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल में जहां हरियाणा प्रदेश खुशहाली व उन्नति की ओर अग्रसर हो गया था वहीं भाजपा के सवा साल के कार्यकाल में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया है, जनता मूलभूत सुविधाओं की मार झेल रही है परंतु सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि जनता की कोई सुध नहीं ले रहे है।
श्री हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठित होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करें और हुड्डा सरकार में हुए विकास कार्याे को ब्यौरा जनता के समक्ष रखकर लोगों को जागरुक करने का कार्य करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद का एक-एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तरह से भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंके हुए है और समय-समय पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर स्तर पर उनकी लड़ाई लड़ रहा है और आने वाले समय में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर जनता के हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार के खिलाफ भाजपा बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है, प्रदेश के कांग्रेसी इसका डटकर जवाब देंगे।
इस मौके पर श्री हुड्डा को बधाई देने वालों में पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर, निवर्तमान उपमहापौर राजेंद्र भामला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, नीरज गुप्ता, धर्मेन्द्र लाम्बा, नितिन सिंगला, सुधीर सिंह, गुरप्रीत सिंह लहरी, हर्ष जाखड़, प्रवीन कुमार, कुलबीर तेवतिया, गौरव शर्मा, नीरज जाखड़, संजीव खटाना, संदीप वर्मा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY