भाजपा के कार्यकाल को एक वर्ष होने पर सर्मथको में खुशी

भाजपा के कार्यकाल को एक वर्ष होने पर सर्मथको में खुशी
madan pujara
सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा भाजपा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सर्मथकों को मिठाई खिलाते हुए।

टृडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा ने अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मदन पुजारा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योकि आज के दिन हमारी सरकार ने एक वर्ष पूरा किया है और इस एक वर्ष के सफलतापूर्वक कार्यकाल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके नेतृत्व में देश ने उन बुलंदियों को छुआ है जिससे आज तक देश अछूता था।
मदन पुजारा ने कहा कि इसी एक वर्ष में हरियाणा ने भी जो उन्नति की है उसका श्रेय भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर को भी जाता है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में जनता पूरी तरह से संतुष्ट है और प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष सराय मण्डल विरेन्द्र यादव ने कहा कि आज हम सभी को इस एक वर्ष के कार्यकाल में जो कुछ मिला है वह उम्मीदों से भी काफी ज्यादा है और हम सभी को इस बात को आज के दिन गांठ बांध लेनी चाहिए कि जनता सर्वोपरि है और जनता ने ही हमें यह मुकाम हासिल करवाया हे इसीलिए जनता के हर सुख दुख में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अहम भागीदारी निभाये और जनता की समस्याओं को हल करवाने में भी अपनी प्रमुखता दिखाये तभी हम सफल शासन चलाकर देश को  उस बुलंदियों पर ले जायेंगे जहां हमारा देश होना चाहिए।
इस मौके पर मनीष शर्मा, लव कुश शर्मा, संजय चौधरी, मुन्ना सिंह, संजय भ्ज्ञल्ला, सुनील भल्ला, महेश, सोनू, बुद्धि सैफी, मो. जलानी, अरबाज, सौरभ, भोला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY