मीठे पानी की छबील लगा बुझाई लोंगो की प्यास

मीठे पानी की छबील लगा बुझाई लोंगो की प्यास
madan pujara
मीठे पानी की छबील का वितरण करते हुए युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी व सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। सावन कृपाल रूहानी मिशन के शाखा एवं सराय ख्वाजा मण्डल के सौजन्य से मीठे पानी की छबील व लंगर की सेवा का आयोजन किया गया।
इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी एवं सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा उपस्थित थे। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक व सेवा के कार्यो में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संत महात्माओ ने सदैव समाजसेवा में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाई है और उन्ही के बताये हुए दिशानिर्देशों पर हमें भी चलना चाहिए। इस अवसर पर सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा  ने कहा कि युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी जहां राजनीति में विशेष योगदान दे रहे है वही वह सामाजिक व धार्मिक कार्यो में भी बढ़चढ़ कर सहयोग करते है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र चौधरी जैसे युवा से अन्य युवाओं को भी सीख लेनी चाहिए जो कि एक मिसाल के रूप में क्षेत्र में छाये हुए हैं।
यह छबील दयाल पुरूष संत दर्शन सिंह जी महाराज के पुण्य तिथि की याद में लगायी गयी। उन्होंने बतायाकि संत दर्शन सिंह जी महाराज का जन्म 14 सितम्बर 1921 को रावलपिण्डी में हुआ। वह व्यास के महान संत हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के शिष्य थे।  वह जाने माने एक सूफी कवि थे और अपने संग्रहों पर उर्दू अकादमी की और से उन्हे कई पुरस्कार भी मिलें। श्री पुजारा ने कहा कि मिशन समाजसेवा के साथ साथ विभिन्न तरह के चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर मिशन के प्रधान राजेन्द्र यादव, सचिव सोमराज सिंह, उपप्र धान नंद लाल चौहान, खजाची राम कुमार, रति राम गोस्वामी, विरेन्द्र यादव, लव कुश शर्मा, पिंटु यादव, राधे श्याम यादव, सालिक मुंशी, रनधीर कुशवाह, राहुल यादव, सुरेश यादव, नरसिंह शर्मा, प्रवीण शर्मा, मोहन कुशवाह, उदय भान मोर्या, रमानंद कुशवाह, राम सरीक चौहान, वीर आर गर्ग, राव रिक्षपाल भगत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY