विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया दशहरा पर्व

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया दशहरा पर्व
vidyasagar international school
फोटो-विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में रामायण के पात्रों को निभाते नन्हे कलाकार।

todaybhaskar.com
faridabad। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी बच्चे विभिन्न वेशभूषा में सीता, राम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान आदि के स्वरूप को धारण किए हुए दिखे। इस अवसर पर रामलीला का मंचन किया गया। बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों के कार्यक्रम को अध्यापकों व अभिभावकों ने खूब सराहा। स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। इनसे बच्चों को हमारी संस्कृति का ज्ञान होता है और अच्छे संस्कार पनपते हैं। यादव ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
बुराई किसी भी प्रकार की हो सकती है चाहे वह क्रोध हो, असत्य हो, ईष्र्या, बैर, दु:ख, आलस्य आदि। इन बुराईयों पर जीत हासिल करना भी आत्मविजय है। हम हर वर्ष अपने आप में किसी कोई न कोई बुराई को खत्म कर दशहरा पर्व मनाना चाहिए ताकि एक दिन हम तमाम बुराईयों से मुक्त हो सकें। साथ ही हमें समाज में व्याप्त बुराईयों को भी समाप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने कहा कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार अशिवन महीने के शुक्ल पक्ष में दस दिनों तक मनाया जाता है। इन दिनों माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। त्योहार का अंतिम दिन विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। असत्य पर सत्य की जीत इस त्योहार का मुख्य संदेश है।

LEAVE A REPLY