श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से बुजुर्गों को राशन भेंट

श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से बुजुर्गों को राशन भेंट
shri sidhdata ashram
श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से बुजुर्गों को कंबल प्रदान करते सेवाभक्त।

-नववर्ष की शुभकामनाओं स्वरूप कलैंडर एवं प्रसाद भी प्रदान किया
todaybhaskar.com
faridabad। प्रमुख अध्यात्मिक एवं धार्मिक केंद्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम की ओर से आज पाली स्थित अनादि सेवा प्रकल्प के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए राशन भेंट किया गया। उन्हें आश्रम की ओर से नववर्ष की शुभकामनाओं के रूप में कलैंडर एवं प्रसाद भी दिया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों, विकलांगों एवं सेवादारों ने धन्यवाद किया।
श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के अधिपति अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर सेवाभक्त पाली स्थित अनादि सेवा प्रकल्प में पहुंचे और उन्हें रसोई में प्रयोग होने वाली सामग्री आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ती, बिस्कुट आदि प्रदान किया। इस अवसर पर आश्रम संचालन कमेटी के महासचिव डी सी तंवर ने उन्हें दिव्यधाम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं श्रीमद् जगद््गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का संदेश सुनाया। सभी सेवाभक्तों ने बुजुर्गों को आश्रम में आने का न्यौता दिया और अनादि के अध्यक्ष प्रणवेन्द्र शुक्ल को यशस्वी होने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर आश्रम के ज्ञानेंद्र शर्मा, नरेश लूथरा, राजकुमार भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों, विकलांगों एवं सेवादारों ने आश्रम का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY