सैक्टर 37 में इंटरलॉकिंग टाईल लगवाने के कार्य शुरू

सैक्टर 37 में इंटरलॉकिंग टाईल लगवाने के कार्य शुरू
madan pujara bjp,
युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी सैक्टर 37 में इंटरलॉकिंग कार्यो के शुभारंभ अवसर पर उनके साथ है सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा व अन्य।

todaybhaskar.com
faridabad| केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र देवेन्द्र चौधरी ने सैक्टर 37 में इंटरलॉकिंग टाईल लगवाने के कार्य का क्षेत्र के विपिन बंसल, भूपिन्द्र यादव,  आलोक मिश्रा द्वारा शुभारंभ करवाया। इस मोके पर उनके साथ सराय अध्यक्ष मदन पुजारा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सबका विकास सबका सम्मान की परिपार्टी पर आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं प्रदेशों सहित जिलों में भी भरपूर विकास कार्य करवा रही है। जनता की हर सुख सुविधा का ध्यान रखना भाजपा अपना अहम कार्य समझती है इसी के चलते आज सबका एक समान विकास भी हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह भी भाजपा की योजनाओंं का अधिक से अधिक लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितनी भी योजनाएं बनायी है वह सभी हितकारी है और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाये।
इस अवसर पर सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा ने कहा कि जनता को विकास और सम्मान दोनों मिल रहा है। जिससे जनता का भाजपा के प्रति अधिक विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मजबूत बनाना है। इस मौके पर ,  जितेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, रविन्द्र पत्रावाल, आशा शर्मा, आर.पी. भास्कर, सुरेश बरेजा, उमाशंकर गर्ग, राहुल यादव, रजत गुप्ता, एस बी सिंह, सतवीर नागर, आलोक, सचिन मंगला, अमित मेहरा, जय प्रकाश पांँडे, मुकेश मल्होत्रा, अशोक कुमार तम्बाकू वाले, हरीश बैंसला, नगर निगम अधिकारी  श्याम सिंह एक्सीएन, सुरेन्द्र ङ्क्षसह जेई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY