सैक्टर-37 में छह करोड़ से बनेगी आरएमसी रोड

सैक्टर-37 में छह करोड़ से बनेगी आरएमसी रोड
krishan pal gujjar faridabad,
लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर।

todaybhaskar.com
faridabad। सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित विकास कार्यों के सुधारीकरण की कड़ी में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्थानीय सैक्टर-37 में लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत राशि से आरएमसी विधि से पक्की सिमेंटिड बनाई जाने वाली आन्तरिक सडक़ों के निर्माण कार्य का बतौर मुख्य अतिथि विधिवत नारियल फोड़ कर शुभारम्भ किया।
फरीदाबाद नगर निगम के माध्यम से इन सडक़ों का निर्माण कार्य आगामी तीन महीने की निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर वार्ड नम्बर-22 के पार्षद जितेन्द्र यादव, पार्षद देवेन्द्र चैधरी, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रक्षववाल, भाजपा नेता विक्की भड़ाना, हाकिम सिंह सरधाना, सराय भाजपा महिला मण्डल की अध्यक्षा राजबाला सरधाना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव तथा सैक्टर- 37 आरडबल्यूए के प्रधान अर्जुन वालिया उपस्थित थे।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व बुलंद इरादों के फलस्वरूप पूरा देश आज भ्रष्टाचारमुक्त होने की ओर अग्रसर है। नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड नम्बर-22 के पार्षद जितेन्द्र यादव ने कहा कि मंत्री गुर्जर उनके वार्ड की सभी समस्याओं से भलिभंाति अवगत हैं और स्वयं ही गम्भीरतापूर्वक समाधान करने में जुटे हैं जिससे कि क्षेत्र के सभी लोग उनके साथ हैं।

LEAVE A REPLY