36 बिरादरी जता रही भाजपा में आस्था : रूपसिंह नागर 

36 बिरादरी जता रही भाजपा में आस्था : रूपसिंह नागर 
rajesh nagar bjp faridabad,

हरकेश नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर का किया जोरदार स्वगत
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद| भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि सभी को साथ लेकर चलती है। यही कारण है कि 36 बिरादरी के लोग भाजपा में अपनी आस्था जताते हैं। उक्त वाक्य वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने हरकेश नगर में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर का हरकेश नगर में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रूप सिंह नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चाहे किसान हों या व्यापारी, उद्योग हों या शिक्षा हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते जींद उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विजय हासिल करते हुए विरोधियों को चारों खाने चित्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त शासन लोगों को दिया है। गांवों में 24 घंटे बिजली देने का वादा सरकार ने पूरा किया है। जीरो टोलरेंस की नीति पर हरियाणा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में चहुंओर विकास हो रहा है। इस मौके पर राहुल यादव, यश शर्मा, रामवीर शर्मा, गोविंद पंडित, सोमेश शर्मा, संजय नागर, ठाकुरलाल शर्मा, जगदीश, मौहम्मद यासीन, जगगे नागर, पवन भारद्वाज, अजय शर्मा, गौरव शर्मा, रिशभ, प्रहलाद शर्मा, किशनवीर शर्मा, योगेंद्र शर्मा, परमानंद, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY