युवा नेता गौरव ढींगरा ने किया कुमारी शैलजा का स्वागत

युवा नेता गौरव ढींगरा ने किया कुमारी शैलजा का स्वागत
kumari selja,

Yashvi Goyal
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित पंजाबी धर्मशाला में प्रोजेक्ट शक्ति लांच किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने एक बटन दबाकर प्रोजेक्ट शक्ति की लांचिंग की। इससे पहले मेगपाई चौक पर कांग्रेस युवा नेता गौरव ढींगरा ने अपने साथियों के साथ कुमारी सैलजा का स्वागत किया|
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं को मजबूत करने का काम किया जाता है लेकिन आज भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सिर्फ दुव्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति होती है। 2014 के चुनाव में जुमलेबाजों ने महिलाओं से झूठे वायदे कर कि वह महंगाई पर लगाम लगाएंगे और सत्ता पर काबिज हो गए लेकिन आज देश की हर महिला का बजट बिगड़ा हुआ है। इतना ही नहीं नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा। घरों में काम-काज करने के बाद महिलाएं पूरा दिन बैंक के बाहर लगी रहती थी। शैजला ने कहा कि ये लोग नेहरू जी के प्रति लोगों के मन में घृणा घोल रहे हैं लेकिन फरीदाबाद के बुजुर्ग जानते हैं कि नेहरू जी कितने लोक प्रिय नेता थे। यह फरीदाबाद शहर नेहरू जी ने ही बसाया था और इस शहर को आज गंदगी से पाटकर वह नेहरू जी से बदला ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY