शहर की छोरी बनी मिस इंडिया हरियाणा

शहर की छोरी बनी मिस इंडिया हरियाणा
miss india haryana yashika sharma

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। यह बात एसजीएम नगर की रहने वाली 17 वर्ष की याशिका शर्मा ने मिस इंडिया हरियाणा का खिताब जीत कर सच कर दिखाया है। दिल्ली के क्राउन प्लाजा में डेल्हीवुड संस्था की ओर से मिस इंडिया हरियाणा सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें याशिका शर्मा को उनकी कम उम्र में गंभीरता को देखते हुए यह अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, उत्तराखंड प्रदेश से युवतियों ने भाग लिया था। याशिका शर्मा ने दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
याशिका का कहना है कि आज हरियाणा की छोरियां भी खूब नाम कमा रही है। मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर यह साबित कर दिया कि आज हर तबके की युवतियां उच्च स्तर पर नाम कमा सकती है। याशिका ने कहा कि वह आगे भी मॉडलिंग में करियर बनाएंगी। याशिका ने कहा कि उनका यही सपना है कि वह एक दिन मिस वल्र्ड सौंदर्य प्रतियोगिता तक पहुंचे।

फोटो-मिस इंडिया हरियाणा ट्राफी दिखाते हुए याशिका शर्मा।

LEAVE A REPLY