आर्थिक तंगी से निजात पाने के नुस्खे बता रहे आचार्य ऋषि सिंह

आर्थिक तंगी से निजात पाने के नुस्खे बता रहे आचार्य ऋषि सिंह
guru ji lal kitab

Todaybhaskar.com
Faridabad| यदि कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको फल प्राप्त नहीं हो पा रहा है। पैसों की कमी के चलते आप खुद को दुर्भाग्यशाली समझने लगे हैं। आप पैसे कमाकर भी घर में उस पैसे को जोड़ नहीं पा रहे हैं। तो आपके घर में वास्तु दोष है। जी हां कई वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ खास उपाय बता रहे हैं आचार्य ऋषि सिंह (गुरुजी लाल किताब)| जिन्हें अपनाकर आर्थिक तंगी से बचने में मदद मिल सकती है।

खराब नल- फेंगशुई के मुताबिक घर में मौजूद खराब नल, बाथरूम या किचन की नल से हमेशा पानी टपकते रहना अशुभ माना जाता है। अगर घर का कोई नल लीक हो रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवा देना चाहिए।

सूखा हुआ पौधा- घर में मौजूद पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। इन्हें समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए। अगर पौधा सूख गया है तो इसे तुरंत घर से बाहर कर दें, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखा हुआ पौधा आपके घर की आर्थिक संपन्नता को प्राभावित करता है।

कूड़ादान- वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इसे घर के बाहर की तरफ रखें। साथ ही इसकी रोजाना सफाई करें। मान्यता है कि घर में लंबे समय तक कूड़ा रखे रहने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

सामान फैलाकर ना रखें-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सामान को हमेशा उसकी सही जगह पर रखना चाहिए, ना की उसे फैलाकर रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट पैदा होती है, जिससे आपके सारे काम बिगड़ते चले जाते हैं।

खिडक़ी पर जमी गंदगी-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के खिडक़ी-दरवाजे हमेशा खुले रखने चाहिए और खिडक़ी-दरवाजों पर कभी भी धूल और गंदगी जमा नहीं होने देनी चाहिए। क्योंकि इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है।

पुरानी चीजें- घर में कभी भी पुरानी चीजों जैसे- कपड़े, फोटो या फिर कोई पेपर आदि को जोडक़र नहीं रखना चाहिए। इन्हें तुरंत के तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

आचार्य ऋषि सिंह (गुरुजी लाल किताब) – 7838738389

LEAVE A REPLY