हरियाणा में जीत का नया पैंतरा लेकर आए केजरीवाल

हरियाणा में जीत का नया पैंतरा लेकर आए केजरीवाल
arvind kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Todaybhaskar.com
Desk| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अब लोगों से हरियाणवी भाषा में फोन संदेश के जरिये संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने 58 सेकेंड के इस संदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी घेरा है। इसे हरियाणा के हर शहर, कस्बे और गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य है। संदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

हरियाणा में फोन संदेश से संवाद कर रहे केजरीवाल
जानकारों के मुताबिक, फोन संदेश में केजरीवाल अपने काम-काज को गिनाते हैं। हरियाणा के स्कूलों व अस्पतालों की तस्वीर से भी रूबरू करा देते हैं। जनता से आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील करते हैं। यह भी बताते हैं कि हरियाणा में सभी पार्टियों में मुख्यमंत्री बनने के लिए जबरदस्त झगड़ा चल रहा है। वह यह भी बताने से नहीं चूकते कि किस तरह उन्होंने मनोहर लाल को दिल्ली आकर स्कूल-अस्पताल देखने को कहा, लेकिन वह डर गए। हमने दिल्ली के सरकारी स्कूलों-अस्पतालों में बहुत शानदार काम किया।

हरियाणा की जनता को दिल्ली के स्कूल-अस्पताल देखने का निमंत्रण देते हुए कहते हैं कि केवल सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को ही शानदार नहीं किया बल्कि निजी स्कूलों की फीस भी नहीं बढ़ने दी। कुछ निजी स्कूलों ने फीस बढ़ा दी थी तो उनसे फीस वापस करवाई। हरियाणा में स्कूलों-अस्पतालों का बुरा हाल हो रहा है। इसलिए लोगों को मजबूरी में निजी स्कूलों व अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अगर तीन साल में हमने दिल्ली में इतने काम कर दिए तो मनोहर लाल ने हरियाणा में चार साल में कुछ क्यों नहीं किया? जब मनोहर ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, तब मैंने उनसे अनुरोध किया कि आप दिल्ली आकर देखिए। यहां के स्कूल व अस्पताल शानदार मिलेंगे, लेकिन वह नहीं आए, वह डर गए।

LEAVE A REPLY