पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल पर भड़के अशोक तंवर

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल पर भड़के अशोक तंवर
ashok tanwar congress

-बल्लभगढ़ में आयोजित ‘सत्ता परिवर्तन रैली’ में उमड़ा लोगों का जनसमूह
Yashvi Goyal
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर आज शहीद राजा नाहर सिंह की धरती बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान से पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल एवं अरविन्द केजरीवाल पर जमकर बरसे| डा. अशोक तंवर ने कहा कि आज जब वह सुबह फरीदाबाद आ रहे थे| उन्होंने रस्ते में देखा कि पूरे शहर में गंदगी का अंबर लगा हुआ है| पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने ओद्योगिक नगरी को प्रदूषित नगरी में तब्दील कर दिया है|
उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली में पूर्ण रुप से फेल साबित हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल अब हरियाणा के लोगों का बेवकूफ काटने के लिए आर रहे है, लेकिन प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी सरकार के लिए बार्डर पूर्ण रुप से सील कर दिए है क्योंकि साढे चार साल में उन्हें हरियाणा की जनता की सुध तो नहीं आई और अब दिल्ली में अपने आपको हारता हुआ देख अब हरियाणा की ओर रुख कर रहे है। रैली के आयोजक मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके एक आह्वान पर हजारों की तादाद में एकत्रित होकर बल्लभगढ़ के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह क्षेत्र की जनता के ऋणी हो गए है और वह विश्वास दिलाते है कि वह अन्याय व जुल्म के खिलाफ बल्लभगढ़ की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर व अन्य मौजूद रहे|

LEAVE A REPLY