भोजपुरी गायक की पत्नी ने की आत्महत्या

भोजपुरी गायक की पत्नी ने की आत्महत्या
bhojpuri singer pawan singh

टुडे भास्कर डॉट कॉम
मुंबई। मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता-सिंगर पवन सिंह की पत्नी के खुदकुशी के मामले में अब मुंबई पुलिस खुद पवन सिंह से पूछताछ कर रही है। महज तीन महीने की शादी में आखिर किस बात को लेकर पवन की पत्नी किरण ने खुदकुशी कर ली, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
8 मार्च को मुंबई में मशहूर भोजपुरी फिल्मस्टार पवन सिंह की पत्नी किरण सिंह उर्फ प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय पवन सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। प्रिया 21 साल की थी और कुछ ही महीने पहले उनकी पवन सिंह के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। हालांकि फिल्मस्टार पवन की यह दूसरी शादी है, इससे पहले पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। पुलिस को शक है कि किरण की खुदकुशी की वजह पवन का दूसरा रिश्ता हो सकता है। इस मामले में अब पुलिस पवन सिंह से पुछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ADR रजिस्टर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पवन सिंह से भी संपर्क में है और घर परिवार के सभी सदस्यों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। और पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या थी। आखिर क्यों शादी के महज़ कुछ ही महीने बाद प्रिया ने आत्महत्या की? पुलिस इसकी भी जांच करेगी कि क्या किसी ने आत्महत्या करने के लिए प्रिया को मजबूर तो नहीं किया था? पुलिस इस मसले पर ज़्यादा कुछ बोलने से बच रही है। तफ्तीश पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY