जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकारें – राजेश नागर

जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकारें – राजेश नागर
rajesh nagar faridabad,

todaybhaskar.com
faridabad। भाजपा सरकारों ने हमेशा से जनता की भलाई के लिए काम किये और देश की एकता के साथ कोई समझौता नहीं किया।   यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने अशोक एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम में कही। वह यहाँ वैभव गर्ग की गर्ग डेकॉर नाम से शोरूम उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
राजेश नागर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व हमेशा से जनता की भलाई और उनके कल्याण के लिये कार्य करने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।  उन्होंने कहा कि केंद्र में नमो सरकार और प्रदेश में मनो  सरकार बढ़िया काम कर रही हैं। जिससे जनता  खुश है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यो  के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी भाजपा सरकारों के लिए मुहर लगाएंगे।
इस अवसर पर डॉ महेश गर्ग, पार्षद नरेश नंबरदार, संघ परिवार से जमुना प्रसाद, राहुल यादव, जुगल अग्रवाल, विजय कौशिक, मदन पुजारा, कालू सेठ, मुरारी सिंगला, महेंद्र यादव, जिले सिंह यादव, उद्गार झा, उमेश भाटी, हरी गर्ग आदि भी मौजूद थे।
इस अवसर पर गर्ग डेकॉर के स्वामी वैभव गर्ग ने लोगों को बाजिव दाम पर अच्छा सामान देने की बात कही है।

LEAVE A REPLY