जनहित में काम कर रही भाजपा सरकारें – राजेश नागर

जनहित में काम कर रही भाजपा सरकारें – राजेश नागर
rajesh nagar bjp faridabad,

-अशोका एंकलेव में हुआ भाजपा नेता राजेश नागर का स्वागत
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। भाजपा नेता राजेश नागर का अशोका एंकलेव में स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि राजनैतिक दल जनता से वादे करके सत्ता में आते हैं और सत्ता को बचाए रखने के लिए जनता को हाशिए पर धकेल देते हैं लेकिन भाजपा ने सत्ता में या विपक्ष में रहते हुए कभी भी जनता के अधिकारों से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि जब जब भाजपा सरकारें सत्ता में आई तब तब जनहित के काम तेजी से हुए और आज भी हो रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें पगड़ी और फूलमालाओं से लाद दिया। वहीं अपनी स्थानीय विकास के मुद्दे भी बताए, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का नागर ने भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठाने में भाजपा की केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों का सहयोग हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।
फरीदाबाद को सरकारों ने मंत्रीमंडल में भी जगह दी है जिसका ला ा सभी को मिल  रहा है। यही कारण है कि आज भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास बच्चे बच्चे की जुबान पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के भरोसे को जीत चुकी है और अगले चुनावों में फिर सत्ता में आएगी।
इस अवसर पर महीपाल भडाना, रूप सिंह नागर, अतर सिंह भडाना, डा परमानन्द, दिल्ली प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव, मदन पुजारा, नरेश न बरदार, राहुल यादव, सुनील गोयल, फिरे चंदीला, जीत सिंह भाटी, विरेन दत्त, नन्द किशोर शर्मा, एसपी शर्मा, महावीर थानेदार, हरीराम शर्मा, विनोद कुमार त बाकू वाले, राम अवतार, प्रताप बैंसला, मुकेश शर्मा, जेपी गौड, पीके झा, सत्यप्रकाश शर्मा, एक्स आरडब्ल्यूए प्रेसीडेंट कर्णवाल, कश्मीर वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट भगतराज शर्मा, भाजपा सराय मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र पत्रावाल, प्रहलाद शर्मा, महेंद्र यादव, युवा मंडल अध्यक्ष बल्लभगढ़ राजकुमार शर्मा, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश कौशिक, हिन्दू युवा वाहिनी के पवन सैनी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY