वार्ड 24 में भाजपा कार्यालय का किया आरंभ

वार्ड 24 में भाजपा कार्यालय का किया आरंभ
deputy mayor manmohan garg,

Todaybhaskar.com
faridabad| भारतीय जनता पार्टी सच्चाई, ईमानदारी का प्रतीक है और  इसको बनाये रखना प्रत्येक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गूर्जर ने नगर निगम वार्ड 24 अगवानपुर में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहे।
इस मौके पर वार्ड 24 की पार्षद श्रीमती सोमलता भडाना एवं भाजपा नेता रवि भडाना एवं चौ. श्यामचंद भडाना ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, का स्वागत किया।
गूर्जर ने कहाकि आप सभी का प्यार और ताकत सदैव भारतीय जनता पार्टी को मिला है मिलता रहेगा इसका मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को इतने तोहफे दिये है जिससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास वाला जो नारा दिया था उसको पूरी तरह से सार्थक किया है। आज हर वर्ग का  उत्थान और सबका एक समान विकास हो रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार के कार्यकाल से पूरी तरह से खुश है और सबको इस सरकार में विकास मिला है। हर प्रदेश का हर जिला खासकर फरीदाबाद का सबसे अधिक विकास हुआ है जिसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जाता है जिनके नेतृतव में हरियाणा सहित फरीदाबाद  दिन दूनी रात चौगनी उन्नती कर रहा है।
इस अवसर पर चौ. श्यामचंद भडाना, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद अजय बैंसला, अनिल नागर, ओम इन्केलव से अमित भाटी, महातम जी, राम कुमार यादव, विजय कसाना, श्यामबीर, प्रजापति जी, सूर्य विहार से महेन्द्र प्रधान, अशोक शर्मा, काली खान, भगवान सिंह, सतबीर प्रधान, गया प्रसाद, सतेन्द्र दुबे प्रधान, बाबा छिद़दा नागर, हथियार सिंह नागर, विनय नगर से राजपाल नागर, राज किशोर गुप्ता,  चन्द्रिका प्रधान, ओमप्रकाश, रोशन नगर होशियार सिंह प्रधान, सतीश प्रधान, संजय, एल के तिवारी, भोला मिश्रा, विजय कुमार दीना, अशोक भडाना, राकेश भडाना, विजय भडाना, शान्ति देवी, ग्राम प्रधान विजय प्रधान, जयप्रकाश जैन, अगवान पूर से राजेन्द्र नम्बरदार, सतबीर  सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY