भाजपा जनता को विकास देने के लिए तत्पर: राजेश नागर

भाजपा जनता को विकास देने के लिए तत्पर: राजेश नागर
rajesh nagar bjp
भाजपा तिगांव के पूर्व प्रत्याशी राजेश नागर का स्वागत करते हुए गणमान्य लोग।

todaybhaskar.com
faridabad| तिगांव (राजेश नागर)। भारतीय जनता पार्टी जनता को विकास देने के लिए तत्पर है यह उदगार तिगांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजेश नागर ने पल्ला स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। राजेश नागर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की परिपाटी पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। उन्होनें कहा कि जहां देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है वही हरियाणा प्रदेश  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में चहुमुखी विकास की और बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर के प्रयासों से पल्ला पुल का निर्माण कार्य होने जा रहा है और इन पुलों से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि कालोनियों में किसी भी प्रकार के विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी जनता को अधिक से अधिक विकास दिया जा रहा है जिससे जनता खुश भी है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह नागर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, मण्डल अध्यक्ष विरेेन्द्र यादव, राजबीर नेताजी, राहुल यादव, विरेन्द्र लाला, राव ब्रहमानंद, परमानंद यादव, रेखा दीक्षित, सीमा माथुर, रतिराम गोस्वामी, चौ. सत्तपाल सिंह, विजय तंवर, राजेन्द्र कुमार, राज किशोर पूर्व पार्षद, राजवीर, नरेश, पुनीत गुज्जर, पप्पी चेयरमेन, श्याम भडाना, एस.के. साहू प्रधान, सतपाल यादव, प्रमोद भडाना, दिवेश कपूर, सतीश कुमार, जयकिशन, रविन्द्र सैन, राजेन्द्र विकल, नितिन नागर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY