ओबीसी के पक्ष में राहुल गांधी के आने से घबराई भाजपा: यशपाल नागर

ओबीसी के पक्ष में राहुल गांधी के आने से घबराई भाजपा: यशपाल...
yashpal nagar

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर ने भाजपा पर लगाया ओबीसी वर्ग को गुमराह करने का आरोप
TodayBhaskar.com
Faridabad| लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा ओबीसी वर्ग के पूर्व प्रदेश चेयरमैन Yashpal Nagar ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सासद राहुल गांधी द्वारा ओबीसी वर्ग के अधिकारों के लिए उठाई गई बुलंद आवाज के बाद देश-प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख अब भाजपा ओबीसी वर्ग के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन देश व प्रदेश की जनता अब इनके दोगले रूप को अच्छी तरह से पहचान चुकी है और अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में ओबीसी वर्ग की हितैषी है और जनता समझ चुकी है कि देश में राहुल गांधी ही ओबीसी वर्ग को उचित सम्मान दे सकते हैं।
हरियाणा में जाट के स्थान पर ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेशाध्यक्ष पद सोंपना भी भाजपा की हार और डर को दर्शाता है। नागर रविवार को यहां पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कई स्थानों पर नुक्कड बैठक कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार व प्रसार किया जहां लोगों द्वारा उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने कांग्रेस पार्टी देश में हर जाति वर्ग के साथ खडी है और सभी जातियों व धर्म के लोगों का सम्पूर्ण विकास चाहती है लेकिन जब तक देश में जातिगत जनगणना नहीं होगी तब-तक देश में किसी भी जाति वर्ग को सही मायनों में उसका हक नहीं मिल सकता। क्योंकि जबतक यह पता ही नहीं है कि देश में कौन सी जाति कितनी संख्या में है तबतक आप कैसे तय करेंगे कि कौन सी जाति कितनी संख्या में पिछडी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दरसल में भाजपा देश में जातिगत जनगणना कराना ही नहीं चाहती क्योंकि वह जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की निगाहें अब केवल राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं क्योंकि राहुल गांधी ही देश में पहले ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनकर जातिगत जनगणना कराकर हर जाति को उसका हक देंगे जिससे ओबीसी वर्ग को भी सही और उचित न्याय मिलेगा।
श्री नागर ने कहा कि भाजपा सरकार फूट डालो राज करो की नीति पर चलते हुए उन्हें हर वर्ग को गुमराह कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। प्रदेश का किसान, जवान, कर्मचारी, कच्चा कर्मचारी, सफाईकर्मी, मिड-डे मील, आशा वर्कर, मनरेगा मजदूर से लेकर पंच-सरपंचों तक हर वर्ग अपने अधिकारों के लिए सडकों पर आकर धरने-प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार का आलम है, युवाओं में बेराजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अपमान का घूंट पीकर बैठी जनता बडी बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। पांच प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की कलई खुलकर सामने आ जाएगी क्योंकि पाचों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावा में जनता झूठ, जुम्ले व अपमान का हिसाब ब्याज समेत चुकता कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

LEAVE A REPLY