हजकां महिला प्रदेशाध्यक्ष संध्या बजाज समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

हजकां महिला प्रदेशाध्यक्ष संध्या बजाज समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
हजकां की महिला प्रदेश अध्यक्ष संध्या बजाज का भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन व हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा।

टुडे भास्कर डॉट कॉम

फरीदाबाद।  हजकां की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्टी की प्रवक्ता संध्या बजाज ने अपने हजारों समर्थकों के साथ हरियाणा जनहित कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में श्रीमती बजाज ने हरियाणा के भाजपा प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन व हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्रीमती संध्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मु यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कुशल नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। श्रीमती संध्या बजाज व उनके समर्थकों काहजकां छोडक़र भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने उन्हें पार्टी में पूरा मान-स मान देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संध्या बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारत को उच्च शिखर तक ले जाने के कारण वह प्रभावित है। इसी को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों के जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश हित में हजकां सुप्रीमो एवं विधायक कुलदीप बिश्रोई को भाजपा का साथ नहीं छोडऩा चाहिए था, मगर बिश्रोई द्वारा भाजपा का साथ छोडऩे के कारण ही प्रदेश के लोगों ने हजकां का साथ छोड़ दिया। श्रीमती बजाज ने कहा कि वह विश्वास दिलाती है कि भाजपा की प्रतिस्पर्धा को सदैव बनाये रखते हुए पार्टी के लिए काम करेंगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाकर जनता को जो सौगात दे रही है उससे जनता पूरी तरह से प्रसन्न है और जनता का विश्वास भाजपा को सदैव सत्ता में बनाये रखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गो की हितैषी है और सभी वर्गो का ध्यान रखती है इसी के मददेनजर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है। इस मौके पर श्रीमती बाजाज के साथ भाजपा में शामिल होने वाली हजकां महिला विंग की प्रदेश महासचिव नीलम डाबर, कमला डूडी, ज्योति छिकारा, साक्षी पलवल, मोनिका खट्टर, ऊषा, सुषमा दुआ, वंदना नंदा, मंजीत कौर, हीरा मल्हौत्रा, राधा पुरूथी, राजबाला, शशि, चंद्रकांता, अमरजीत कौर, सत्या कुमारी, सावित्री धीमान, कमला गुप्ता, माला मित्तल, कौशल्या, शुटापा गुप्ता व पनव शर्मा कुरूक्षेत्र सहित भारी तादाद में महिला व पुरूष कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि संध्या बजाज राजनीतिक क्षेत्र में होने के साथ-साथ सुप्रीमकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए ल बी लड़ाई लड़ी है। वह हरियाणा प्रदेश सहित भारत सरकार की कई संस्थाओं की सदस्य भी नामित रह चुकी हैं। उनके साथ कई राजनीतिक दलों से जुड़ी महिलाअएं भी भाजपा में शामिल हुई।

LEAVE A REPLY