भाजपा का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान दिखावा : नितिन सिंगला

भाजपा का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान दिखावा : नितिन सिंगला
nitin singla

-बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, सौंपा ज्ञापन
Todaybhaskar.com
faridabad। शहर में दिनोंदिन हो रही गैंगरेप की घटनाओं एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज फरीदाबाद युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की शवयात्रा निकालते हुए सेक्टर-16 स्थित महिला थाने के समक्ष उनका पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके उपरांत कांग्रेसियों ने महिला थाना प्रभारी श्रीमती सविता रानी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व फरीदाबाद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंगला द्वारा किया गया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेसी नेता नितिन सिंगला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पूरी तरह से दिखावा बनकर रह गया है, फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में हालात ऐसे हो गए कि इस सरकार में मासूम ब”िायां तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि दिनदिहाड़े नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात होना पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली को दर्शाता है। आज समूचे शहर के लोग भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही शहर की कानून व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो युवा कांग्र्रेसी जनाआंदोलन चलाकर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजा देेंगे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष खुशबू खान ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि जनता को भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, आज प्रदेश न बेटी सुरक्षित है न बहन सुरक्षित यहां तक कि छोटी ब”िायां भी भय के साए में जीवन जीने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। खुशबू खान ने कहा कि फरीदाबाद में हुए गैंगरेप के बचे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया, शशि शर्मा, ललित शर्मा, अमित बंसल, सन्नी बादल, संदीप वर्मा, आकाश गुप्ता, अनिल चेची, सुनील चेची, सविता, कमला, रामवती, मूर्ति, सरला, नगमा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY