भाजपा के राज ने किसानो को कंगाल कर दिया: आप

भाजपा के राज ने किसानो को कंगाल कर दिया: आप
aam admi party,

Todaybhaskar.com
faridabad| भाजपा के राज ने किसानो को कंगाल कर दिया है| उनकी आमदनी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से बुरी तरह प्रभावित हुई है |स्वामीनाथन आयोग कि सिफारिशों को लागु करने कि गारंटी देकर सत्ता में आई भाजपा ने हरियाणा के किसानो की कमर तोड़ कर रख दी है |जिन सिफारिशों को लेकर भाजपा नेता कपडे उतार कर ,अर्धनग्न हो कर सड़कों पर प्रदर्शन करते थे पर अब सत्ता में आने पर सिफारिशें लागु करने का नाम ही नहीं लेते |
ये आरोप आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी श्री रणबीर सिंह चंदीला ने आज यहाँ लगाया |वे बदलो हरियाणा के अबसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 22 में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे |उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के नाहर पार के हजारों किसानो की जमीन छीन ली और मुआवजा नहीं दिया ,किसान दर दर भटक रहे है |
“आप “की हरियाणा बदलो यात्रा रणवीर चंदीला के नेतृत्व में ९ विधानसभाओं में चल रही है |यात्रा के माध्यम से पार्टी दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और खट्टर सरकार की नाकामियों को गाँव गाँव पहुंचा रही है ,ऐसा आप नेताओं का दावा है |श्री चंदीला ने कहा कि वर्तमान सरकार में लूट मची है |प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं ,प्राइवेट स्कूल लूट रहे हैं अफसर लूट रहे हैं ,नेता लूट रहे हैं |उन्होंने कहा कि इस बार जनता इस लुटेरी सरकार को सबक सिखाएगी |
जिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि आप हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी |जिले में निकाली जाने वाली यात्राओं में लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है |आज बल्लभगढ़ में सेक्टर 22 के मार्किट से यात्रा शुरू हुई वहा से मुजेसर,आंबेडकर चोक , ऊँचा गाँव ,सेक्टर ६२ ,से होती हुई मलेरना रोड से अनाज मंडी में समाप्त हुई | बदलो हरियाणा यात्रा हरियाणा में भाजपा कि सरकार को उखाड फेंकने के लिए जागरूक कर रही है | इस यात्रा में नरेन्द्र सरोहा ,सुबोध शर्मा कैलाश ,जगदीश मित्तल ,विनय यादव दीप्ति त्यागी ,वाई के शर्मा ,ब्रजेश नागर ,राहुल बैंसला ,सुनील ग्रोवर ,रघुवर दयाल ,हरिदत्त शर्मा ,भीम यादव ,धरमवीर भडाना ,राजन गुप्ता ,शैलेन्द्र यादव ,मोहित सलूजा सहित सेंकडो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|

LEAVE A REPLY