कागज की बोहिया दूर करेगी प्लास्टिक के खतरे 

कागज की बोहिया दूर करेगी प्लास्टिक के खतरे 
surajkund crafts mela

-दादी-नानी के समय में इस्तेमाल होती थी बोहिया
-सूरजकुंड मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी बोहिया
Yashvi Goyal
फरीदाबाद। प्लास्टिक के खतरों से बचने के लिए कागज से बनी बोहिया लोगों को खूब पसंद आ रही है। 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में इस बार हरियाणा के अपना घर स्टॉल पर बोहिया की स्टॉल लगाई गई है। मेले में आ रहे दर्शक बोहिया को देखना नहीं भूलते और जब उन्हें इसकी गुणवत्ता के बारे में पता चलता है तो वह इसे लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक है।
दादी-नानी के समय में कागज, गत्तों एवं मिट्टी से बने हुए बर्तन देखने को मिलते थे लेकिन आधुनिक समय में प्लास्टिक के बर्तनों ने जोर पकड़ लिया और धीरे-धीरे हर घर में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन आज जब प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को हर कोई जान गया है तो ऐसे में लोगों को कागज-मिट्टी की बोहिया खूब पसंद आ रही है।
स्टॉल के प्रबंधक अशोक ने बताया कि आज से 35-40 साल पहले लोग अपने घरों में प्लास्टिक  के बर्तनों की जगह बोहिया का इस्तेमाल करते थे। उसी हरियाणा की परंपरा को बचाए रखने के लिए वह मेले में बोहिया लेकर आए हैं।
अशोक ने बताया कि बोहिया को बनाने मेें करीब दो से तीन दिन का समय लगता है। पहले कागज, गत्तों, मुल्तानी मिट्टी और मिट्ी को पानी में भिगोया जाता है और फिर इन सब को पानी में से निचोडक़र इसे धीरे-धीरे बर्तन का आकार दिया जाता है। ताकि बोहिया को सब्जी, तरकारी एवं अन्य सामान रखने में इस्तेमाल किया जा सके ।
अशोक ने बताया कि आज से करीब 40 साल पहले हरियाणा के घर-घर में बोहिया होती थी और घर की औरते इसे घर में ही तैयार कर लेती थी लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बोहिया को छोडक़र प्लास्टिक के बर्तनों पर आ गए हैं और बोहिया जैसे लुप्त ही हो गई है, लेकिन प्लास्टिक अपने साथ कई प्रकार की बीमारियों को भी आई है। अशोक ने बताया कि प्लास्टिक के बर्तनों में अधिक समय तक खाना रखने से खाने खाने की गुणवत्ता खत्म हो जाती है। जिससे इंसान का शरीर आज बीमारियों का घर बनता जा रहा है लेकिन पहले के समय में बोहिया का इस्तेमाल होता था। जिससे इसमें खाना रखने से खाने की गुणवत्ता बनी रहती थी। बोहिया को विभिन्न रंगों से भी सजाया गया है। जिससे यह देखने में बहुत सुंदर लग रही है।

LEAVE A REPLY