यादवेन्द्र सिंह व पवनदीप कौर को आर्शीवाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री

यादवेन्द्र सिंह व पवनदीप कौर को आर्शीवाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री
manohar lal khattar in faridabad

Todaybhaskar.com
Faridabad| हरियाणा युवा आयोग के चेयरमेन व शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र एवं ऑल इडिया शहीद भगत सिंह बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह सन्धू की  वैवाहिक रिसेप्शन में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकुण्ड रोड़ स्थित डिलाईट फोरअेवर गार्डन में आर्शीवाद देने पहुचें।
मुख्यमंत्री ने यादवेन्द्र सिंह की माता को ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा वर यादवेन्द्र सिंह और वधु पवनदीप कौर दोनों के सिर पर हाथ रखकर उनके सुखी दापत्य जीवन का आर्शीवाद देते हुए कहा कि शादी एक अटूट बंधन है। उन्होनें कहा कि शादी दो परिवारों को जोडऩे का काम करती है। सात फेरों पर जीवन में एक दूसरे के साथ प्यार से जीवन व्यतीत करने के कसमे वायदे किए जाते है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवदंपति को भगवान से जीवन में खशियां मिलने की कामना की। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर, चेयरमेन अजय गौड, चेयरमेन धनेश अदलक्खा, बंटी भाटिया, पूर्व चेयरमेन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, आर.एन सिंह, बब्बू खत्री, चौधरी शरीफ, रंजीत सिंह, विपिन झा, बिमलेश गुप्ता, इरशाद कुरैशी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY