सिटी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह की धूम

सिटी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह की धूम
city press club
सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के होली मिलन समारोह में रसिया सुनाते बसपा विधायक टेकचंद शर्मा, साथ में हैं उद्योग मंत्री विपुल गोयल, उद्योगपति के.सी.लखानी, एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, उद्योगपति अजय जुनेजा

-केंद्रीय मंत्री के गाने पर  खूब नाचे उद्योगमंत्री, कमिश्नर व सीमा ने जमाया रंग , उद्योगपति भी जमकर थिरके
todaybhaskar.com
faridabd। सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद द्वारा आयोजित दूसरे होली मिलन समारोह की जमकर धूम रही। इस मौके पर राजनीति, उद्योग, प्रशासन एवं समाजिक क्षेत्र की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह की मुख्य बात तो यह रही कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होली के रसियां गाए तो उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जमकर ठुमके लगाए।
बसपा विधायक टेकचंद शर्मा से लेकर कांग्रेस विधायक ललित नागर और भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने भी अपनी सुरीली आवाज में लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। नगर निगम आयुक्त श्रीमति सोनल गोयल की जादू भरी आवाज से निकले सुरों ने महफिल में रौनक बिखेर दी। हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने भी अपने सुरों से  समारोह में रंग भर दिया। यही नहीं बल्कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की जुगलबंदी ने श्रोताओं का मन मोह लिया। अवसर था सिटी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह का।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल, क्लब की फाईनेंस कमेटी के चेयरमैन नवीन धमीजा, महासचिव संजय कपूर, कोषाध्यक्ष पीएस माटा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के सरंक्षक उत्तमराज ने किया।
सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के होली मिलन समारोह में उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले प्रमुख उद्योगपति  केसी लखानी भी खुद को नाचने से नहीं रोक सके। उनके साथ कार्यक्रम में शरीक हुए औद्योगिक संगठन फिक्की के प्रधान एच.के. बत्तरा, एफ.आई.ए. के प्रधान नवदीप चावला और उद्योगपति परमजीत चावला ने भी  महफिल को रोशन कर दिया।
युवा उद्योगपति एवं फिक्की के उपाध्यक्ष प्रदीप मोंहती ने अपनी मधुर आवाज में गाना सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।  भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने मोहे रंग दे जैसे गाने को अपनी आवाज में सुनाकर वाहवाही हासिल की।
उल्लेखनीय है कि सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद ने शनिवार की रात सैक्टर 12 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस अवसर पर राज्य सरकार में चेयरमैन अजय गौड़, खेल संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीप भाटिया, पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ अधिवक्ता अशवनि त्रिखा, मेयर सुमनबाला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, प्रधान जगदीश भाटिया, राजपाल मामा, युवा भाजपा नेता अमन गोयल, साहिल अरोड़ा,  पार्षद अजय बैसला,  पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद विकास भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, धनेश अदलक्खा, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, शिक्षाविद सीबी रावल, मनोज नासवा, उद्योगपति जेपी गुप्ता, राजीव चावला, प्रधान राम जुनेजा, भाजपा नेत्र रेनू भाटिया, भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली, एसीपी राजेश चेची,प्रदीप सेठी, नगर निगम के एस.ई. अनिल मेहता, एक्सईन रमन शर्मा, युवा कांग्रेस नेता सुमित गौड़, नवीन चौधरी, बंटी भाटिया, दुलीचंद मास्टर, पार्षद बिल्लू पहलवान, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुके श शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, राजेश भाटिया, ओमप्रकाश रक्षवाल, समाजसेवी मनोज गुप्ता, बीआर सिंगला, पवन खन्ना, कमल जख्मी, विजय शर्मा, धर्मवीर भड़ाना, एवं एमआईए के पूर्व अध्यक्ष ललित हसीजा सहित तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY