सीएम विंडो पर नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत

सीएम विंडो पर नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत
nagar nigam chunav

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद में भ्रष्टाचार की शिकायतें नई नहीं हैं लेकिन इस बार निगम के अकाउंट सेक्शन के तीन अधिकारियों के नाम से सीएम विंडो पर शिकायत पहुंची है।
बल्लभगढ़ निवासी विनोद कुमार ने नगर निगम की अकाउंट ब्रांच के तीन अधिकारियों सतीश कुमार, विशाल कौशिक और विपिन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि यह तीनों अधिकारी काफी समय से अकाउंट ब्रांच में जमे हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार तीनों अधिकारी ठेकेदारों का भुगतान कराने की एवज में पैसा वसूलते हैं। वहीं, तीनों अधिकारी निगम के पैसों से अपने निजी खर्चों को भी पूरा करते हैं। शिकायत की कापी डीसी और शहरी स्थानीय निकाय को भी भेजी गई है। तीन अधिकारियों सतीश कुमार, विशाल कौशिक और विपिन कुमार पर जांच करके कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में विनोद कुमार का कहना है कि पहले से आर्थिक रूप से नुकसान झेल रहे नगर निगम प्रशासन को उसके अपने ही अधिकारी कर्मचारी चूना लगा रहे हैं। शहर की जनता अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहती है लेकिन ऐसे भ्रष्ट लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत की है। जिससे उन्हें न्याय की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY