भाजपा के दुसरे बड़ा मामा को लेकर खुलासा

भाजपा के दुसरे बड़ा मामा को लेकर खुलासा
dr anil jain bjp

कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया आत्महत्या करने वाले व्यापारी के सुसाइड नोट का खुलासा
Yashvi Goyal
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सुसाइड करने वाले व्यापारी के सुसाइड नोट में आज एक नया मोड आ गया। पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने खुलासा किया कि व्यापारी को कुछ स्थानीय लोग खुद को भाजपा महासचिव डा अनिल जैन का भांजा बताकर धमकी देते थे। वह यहां सेक्टर 16 ए स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारी के बयान वाली एफआईआर की कॉपी भी वितरित की।
बल्लभगढ़ में रहने वाले एक व्यापारी अनिल गर्ग ने 17 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। तब उसके सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने आज पत्रकार वार्ता में बड़ा खुलासा किया कि मरने वाले ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि राजेश गर्ग नाम का व्यक्ति उसे तंग किया करता था और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा अनिल जैन को अपना मामा बताकर उनके नाम की धमकी देता था। सुसाइड नोट के अनुसार राजेश गर्ग नाम का व्यक्ति उसे जैन के नाम की धमकी देकर चैन नहीं जीने देने की धमकी देता था। जिससे वह बहुत परेशान था। करण दलाल ने बताया कि इस आत्महत्या के सुसाइड नोट से भाजपा के मंत्रियों की पोल खुल रही है। कैसे उनके चहेते व रिश्तेदार लोगों को परेशान कर आत्महत्या को मजबूर कर रहा है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की भी मांग की।
दलाल ने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने पूरे शहर को स्लम सिटी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत की भागीदारी करने वाले उद्यमी पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। यह किसानों की समस्याओं को दूर करने की जगह उनके ही खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में झूठ की सरकार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के विकास के उलटे दिन शुरू हो गए हैं। हरियाणा का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

फोटो- प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल।

LEAVE A REPLY