कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को याद किया

कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को याद किया
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडि़त जवाहर लाल नेहरू जी को नमन करते जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव राज ओझा
टुडे भास्कर डॉट कॉम 
फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडि़त जवाहर लाल नेहरू जी का 125वां जन्मदिवस (बाल दिवस) के रूप में मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव राज ओझा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माता थे। आजादी की लड़ाई में नेहरू जी ने कई बार जेल यात्रा की और महात्मा गांधी जी के आन्दोलनों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। 26 जनवरी 1942 को रावी के किनारे झण्डा फहराकर आजादी की घोषणा की अब वह दिन आ गया कि अंग्रेजो अब भारत छोड़ों और 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया। उस समय हमारे पास देश को चलाने के लिए एक अच्छे हालात नहीं थे लेकिन नेहरू जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों के लिए बिजली के प्लांट लगाए। जैसे की भांखड़ा-नांगल डैम और अपनी सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया और उद्योगों को लगाने का बढ़ावा दिया। यह सब पंडि़त जवाहरलाल नेहरू की देन थी। भारत को एक मजबूती पर ला खड़ा किया और कृषि को बढ़ावा दिया।
आज सभा में नगर निगम फरीदाबाद के खिलाफ दलितों की एक मांग आई जो कि डा. भीम राव अम्बेडक़र मार्ग के नाम से राजीव गांधी चौक पर 20 वर्षों से बोर्ड लगा हुआ था। जोकि यह मार्ग नहर की तरफ जाता है और मौके पर जाकर देखा कि उसको वहां से हटा दिया गया। अगर महान पुरूषों के नाम से यह बोर्ड लगा हुआ था। सभा में दलितों की मान-सम्मान की ठेस की आवाज उठी और यह बोर्ड नगर निगम आयुक्त ने लगवा देना चाहिए।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। बैठक में पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, सत्यवीर डागर, राजेन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, एस.एस.भड़ाना, रामनिवास राठी, ए.सी.सेठी, राजेन्द्र आहूजा, बाबूलाल शर्मा, अशोक रावल, बी.एस. सिसोदिया, रणजीत सिंह, तरूण शर्मा, तिलकराज शर्मा, वेदराम शर्मा, हरजीत सिंह सेवक, जितेन्द्र धनकड़, रतिराम पाहट, मामचंद शर्मा, नीरज मिगलानी, माला यादव, कृपाल सिंह, सुखदेव सिंह, टेकपाल सिंह, हरीश ऋषि, रेनू चौहान, सुरेन्द्र अरोड़ा, ओमपाल, राहुल नागर, सीमा जैन, आशा गुप्ता, सुमित गौड़, रिन्कू चंदीला, अनिल शर्मा, नीरज राणा, के.सी.माहौर, ऊषा, वंदना गोयल सहित अनेकों कांग्रेस जन मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY