वार्ड एक में सीमेंटिड सड़क के निर्माण कार्य का आरंभ, कहा वार्ड में ऐसे ही विकास कार्य होंगे  

वार्ड एक में सीमेंटिड सड़क के निर्माण कार्य का आरंभ, कहा वार्ड...
mukesh dagar

Todaybhaskar.com
faridabad| वार्ड-एक राजीव कॉलोनी लक्ष्मी डेयरी, शिव मंदिर, सुभाष वाली गली, ओम वैली वाली गली में 94 लाख की लागत से सीमेंटिड सड़क बनाई जाएंगी| जिसमे रविवार को लक्ष्मी डेरी वाली गली का निर्माण कार्य का शुभारम्भ भाजपा नेता मुकेश डागर ने किया|
इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश डागर कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री कृषणपाल गुर्जर के आशीर्वाद एवं वार्ड पार्षद सपना डागर के प्रयास से वार्ड एक में विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं| इस मौके स्थानीय लोगों ने मुकेश डागर का धन्यवाद जताया| मुकेश डागर ने कहा कि वार्ड में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य करवाएं जा चुके है| वार्ड में विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं|
इस अवसर पर पार्षद सपना डागर ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेद-भाव के हर जगह विकास कार्य करवा रही है| प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री कृषणपाल गुजर के प्रयास से वार्ड में भी विकास कार्य करवाए जा रहे है| उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के लिए वह २४ घंटे मौजूद रहती है| इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे|

LEAVE A REPLY