दीपक यादव ने लिया ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने का प्रण  

दीपक यादव ने लिया ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने का प्रण  
deepak yadav

Todaybhaskar.com
Faridabad। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने Todaybhaskar.com  को बताया  कि भारत देश को स्वतंत्र हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी लोगों में ऊंच-नीच, अमीर-गरीब एवं जात-पात का भेदभाव मौजूद है, जिसे देखकर उन्हें बुरा लगता है|
उन्होंने बताया कि आज लोगों को समझने की जरूरत है कि वह देश जल्दी तरक्की करता है, जिस देश के लोग सबको साथ लेकर चलते हैं|
इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर मैं यह प्रण लेता हूँ कि समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने के लिए प्रयास करूँगा और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करूँगा|
उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि 21वीं सदी में सिर्फ शिक्षा को महत्व दें| शिक्षा के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें| यह शिक्षा ही है जो सभी तरह के भेदभाव को खत्म कर सकती है| एक शिक्षित व्यक्ति न केवल विकास की ओर अग्रसर होता है वहीँ साथ के लोगों के मन में भी विकास का दीपक जलाता है|

LEAVE A REPLY