दिल्ली में प्रचार कर रहे भाजपा के मीडिया प्रभारी

दिल्ली में प्रचार कर रहे भाजपा के मीडिया प्रभारी
umesh bhati bjp,
भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश भाटी एवं महिला उपाध्यक्ष अनिता शर्मा कोंडली विधानसभा चुनावों में प्रचार प्रसार करते हुए।
टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी उमेश भाटी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में कोंडली विधानसभा क्षेत्र स्थित कल्याणपुरी में प्रत्याशी हुकम सिंह के चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।  उमेश भाटी ने चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न कालोनियों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी हुकम सिंह को विजयी बनाने की अपील की।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनिता शर्मा भी मोजूद थी। उमेश भाटी ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनता के हित के कार्य किये और जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का जो वायदा चुनावों में किया था आज वह सभी वायदे देश व प्रदेश में पूरे हो रहे है। उन्होंने कोंडली विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतो से विजयी बनाकर किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद सौंपे ताकि आपको सुरक्षित दिल्ली मिल सके।
उमेश भाटी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत से विजयी होगी इसका हमें विश्वास है क्योकि जनता को भाजपा पर विश्वास हो गया है। जनता अब इस बात को बखूबी समझ गयी है कि उनके हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित है।
इस मोके पर अनिता शर्मा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे हे जिसका कारण है भाजपा। भारतीय जनता पार्टी ने जो वायदे जनता से चुनावों के समय किये थे वह सभी वायदे पूरे हो रहे हे और इन सभी वायदों को पूरा करने में भाजपा कटिबद्ध है।

 

LEAVE A REPLY