ऑड-ईवन फार्मूले का ब्लूप्रिंट पेश केजरीवाल भी फॉलो करेंगे यह नियम

ऑड-ईवन फार्मूले का ब्लूप्रिंट पेश केजरीवाल भी फॉलो करेंगे यह नियम
arvind kejriwal
cm of delhi arvind kejriwal

todaybhaskar.com
delhi|दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ऑड ईवन फार्मूला के ब्लूप्रिंट पेश किया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक यह नियम लागू होगा। इस बारे में नोटिफिकेशन सोमवार को जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सम तारीख को सम नंबर वाली गाड़ी तो विषम तारीख को विषम नंबर वाली गाड़ी चलेंगी। यह नियम रविवार को लागू नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि यह नियम कार पर लागू होगा। इसमें दो पहिया वाहन शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के अलावा शेष अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के वाहनों को इस नियम से छूट मिलगी।
इसके अलावा आपात स्थिति में काम आने वाले वाहनों और प्रवर्तन से जुड़े वाहनों को भी इस नियम के दायरे से बाहर रखा जाएगा। छूट हासिल करने वाले ये वाहन एंबुलेंस, दमकल विभाग, पुलिसिया वाहन, यातायात विभाग के वाहन होंगे। इनके अलावा सीनजी से चलने वाले वाहन, अकेली महिलाओं, बच्चे के साथ जाने वाली महिलाओं को भी छूट मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह नियम अभी कारों पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने माना कि इससे शुरु में लोगों को कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए भी काम करेगी। और बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
केजरीवाल ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जनता इस नियम का बडे़ पैमाने पर उल्लंघन करती है तो फिर इसे लागू करना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को आपस में सूझबूझ से काम करना होगा। दोस्त एक साथ ऑफिस जा सकते हैं। इस नियम को लागू करने में दिल्‍ली पुलिस भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यह नियम उनके लिए भी लागू होगा।
केजरीवाल ने कहा कि वह 30 दिसंबर को स्कूलों में जाकर बच्चों को शपथ दिलवाएंगे कि वे अपने माता पिता को इस नियम को लागू करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि उनके स्वास्थ्य के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। वे इसमें सहयोग करें।

LEAVE A REPLY