जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार-2014 से सम्मानित

जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार-2014 से सम्मानित
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय पुरस्कार देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। फरीदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा को शैक्षिक प्रशासनिक क्षेत्र में नवोत्थान (इनोशंस) कार्यो के लिए वर्ष-2014 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
गत 29 नवम्बर को विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा को नेशनल अवार्ड फॉर इनोशंस इन एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन-2014 प्रदान किया। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र तथा एक लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर अरोड़ा ने कहा कि वे सम्मानित महसूस करते है। पुरस्कार प्राप्ति के उपरान्त व्यक्ति की जिम्मेदारियां व मर्यादाएं बढ़ जाती हैं और वे इस पुरस्कार प्राप्ति से सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे।

फोटो परिचय-१- मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय पुरस्कार देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा

LEAVE A REPLY