डाक्टर दिन में एक गरीब मरीज की मुफ्त जांच करें: तोगडिय़ा

डाक्टर दिन में एक गरीब मरीज की मुफ्त जांच करें: तोगडिय़ा
pravin togadia
इंडिया हेल्थ लाईन हेल्थ अम्बेस्डर कैम्प को सम्बोधित करते हुए प्रवीण तोगडिय़ा।

todaybhaskar.com
faridabad| विश्व हिन्दू परिषद् के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडिय़ा जी द्वारा इंडिया हेल्थ लाईन हेल्थ अम्बेस्डर कैम्प का शुभारंभ आज 15 नवम्बर 2015 को पंजाबी भवन सैक्टर 16 फरीदाबाद में हुआ।
इसमें डॉ तोगडिय़ा जी ने देश के लोगों के बिगड़ते स्वास्थ्य पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी एवम् उन्हें चार प्रमुख साइलेंट किलर बीमारियों से इंडिया हेल्थ लाइन के जागरूकता अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा की इंडिया हेल्थ लाइन देश भर में 50,000 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को इंडिया हैल्थ लाईन के साथ जोडऩे के अभियान में अब तक 7000 डाक्टर को जोड़ चुकी है। जिसमें इनसे निवेदन किया गया की डाक्टर दिन में एक गरीब एवम् जरूरतमंद मरीज की मुफ्त जाँच अपने क्लिनिक पर करें।
गरीब व्यक्ति धन के आभाव में अच्छे डॉ से अपनी बीमारी का इलाज या जाँच नई करवा पाता है जिस कारन छोटी बिमारी एंव लाइलाज हो जाती है। समय पर बीमारी की जानकारी देशवासियों का धन एवम् समय के साथ भयंकर मुश्किल को भी बचाती हैं।
इंडिया हेल्थ लाइन 4 साइलेंट किलर बीमारी- शुगर , ब्लड प्रेशर , अनीमिया एवम् मोटापा की समाज में जागरूकता एवम् फ्री जाँच अभियान चला रही है। इसके लिए हेल्थ अम्बेस्डर ट्रेनिग स्पेशलिस्ट डॉ द्वारा दी जाती है।
देश में लगभग 25प्रतिशत शुगर एवम् बी पी के रोगी हैं। लगभग इतने ही इसके प्रभाव में नजदीक भविष्य में आ सकते हैं। देश भर में 3 प्रतिशत से भी कम भारतीय अपना रेगुलर चेकअप कराते हैं। बहुत से लोगो को बीमारी की जानकारी इसके प्रभाव में अजाने के बाद होती है। अगर समय पर ये चारो बीमारी की दवाई शुरू ही जाये तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। समाज में हर व्यक्ति तक इस अभियान को पहुचाने के लिया ईडिया हैल्थ लाईन हैल्थ अम्बेसडर की फरीदाबाद की टीम का आज प्रशिक्षण हुआ। जिसमें लगभग 162 कार्यकत्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर आईडी  कार्ड लिए एवम् हर महीने में 2 हैल्थ केैम्प लगाने का निर्णय लिया गया। इस मौके  पर इंडिया हैल्थ लाईन की टीम के नेशनल डाक्टर पंकज तुली, कार्यकत्र्ता दीपक, शीभू, हरियाणा के प्रात: संयाुजक मदन छाबड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित बतरा, विश्व हिन्दू परिषद के प्रात:मंत्री प्रदभूषण,संगठन केन्द्रिय मंत्री कैलाश सिघंल, जिला मंत्री कालीदास गर्ग, प्रात: संगठन मंत्री विवेकानंद, डा. राजेश शर्मा,डा. रवि भाटिया, डा. बालकिशन गुप्ता, डा. गजेन्द्र गोयल, हिन्दू हैल्प लाईन के जिला संयोजक संदीप बंसल, सहजिला संयोजक दीपक मजूमदार, तनूज, अरूण, अमित, दिनेश, अरूणपाल, सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY