आज का नजारा अद्भुत था

आज का नजारा अद्भुत था
eid milad un nabi

Yashvi Goyal
फरीदाबाद। तेरा धर्म, मेरा धर्म, उसका धर्म हर किसी की अलग धर्म है। धर्म के साथ-साथ प्रतिक चिन्ह झंडा भी बदलने लगता है लेकिन एक झंडा जो पूरे देश में एक समान है। उस झंडे का हर व्यक्ति दिल से सम्मान करता है। वह झंडा है भारत देश का तिरंगा। आज मैं यशवी गोयल अपनी कलम से कुछ खास लिखने जा रही हूं।
सुबह दस बजे घर से ऑफिस के लिए निकली रही थी कि प्याली चौक पर लंबा जाम देखकर मन में बहुत सी गालियां उमड़ रही थी।
पास आकर देखने पर पता चला कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से रैली निकाली जा रही है। जाम में खड़े करीब 15 से 20 मिनट बीत गए। मन खराब हो रहा था लेकिन तभी एक बाइक पर तिरंगा लगा नजर आया। बाइक की ओर ध्यान से देखने पर पता चला कि मुस्लिम भाईयों ने अपनी बाइक पर अपने समाज के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा भी लगाया हुआ है। मुस्लिम समाज की बाइक पर झंडा देखकर मन इतना प्रसन्न हुआ कि जाम भी अच्छा लगने लगा और पहले रैली में शामिल होने वाले लोगों को रास्ता देकर दिल में खुशी हुई। बाइक पर लगा तिरंगा देख मैं फोटो खींच ही रही थी कि साइड में खड़ा एक लडक़ा बोला कि मैड़म जी इन्होंने तो पहली बार देश का झंडा लगाया है। मैंने भी बोल दिया हां भाई शायद अच्छे दिन आ गए हैं। मुस्लिम समाज ने भाई-चारे का संदेश दिया है। सभी मुस्लिमों भाईयों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। लेख में पढक़र यदि किसी को भी ठेस पहुंचे तो उसके लिए आप सब से माफी।

LEAVE A REPLY