पर्यावरण को बचाना हर  नागरिक का कर्तव्य बनता है: अमन गोयल

पर्यावरण को बचाना हर  नागरिक का कर्तव्य बनता है: अमन गोयल
aman goel bjp

Todaybhaskar.com
faridabad| युवा भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री के भतीजे अमन गोयल ने साईकिल रैली का आयोजन किया| यह रैली सेक्टर 12 इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से आरंभ की गई| इस दौरान हजारों लोगों ने रैली में साईकिल चला पर्यावरणऔर पेट्रोल बचाने का संकल्प लिया|

aman goel bjp
इस मौके पर अमन गोयल ने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करें| हरियाणा के पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल सदैव पर्यावरण को बचने के लिए काम करते रहते है| पेड़ लगाने से लेकर और पक्षियों को दाना देने का अभियान मंत्री जी की ओर से चलाए जा चुके है| उन्हीं की प्रेरणा से यह साईकिल रैली निकाली जा रही है| आगे भी अभियान जारी रहेंगे|
इस मौके पर भाजपा के युवा नेता सचिन ठाकुर ने कहा हम सबकों पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिल सकें| सचिन ने कहा कि वह आगे भी इस तरह के अभियान में आगे रहेंगे| इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सांगवान  व अन्य मौजूद रहे|

LEAVE A REPLY